हरदोई, अगस्त 27 -- Hardoi News: बेहटा गोकुल। शिव संकट हरण मंदिर में सावन मेले के दौरान खिलौने की दुकान लगाने वाले एक दुकानदार ने पुलिसकर्मियों पर जबरन वसूली, मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया है। ग्राम सकाहा निवासी सरबजीत ने मामले की शिकायत जनसुनवाई के माध्यम से उच्च अधिकारियों से की है। सरबजीत के मुताबिक, वह मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है। 22 अगस्त की शाम करीब 5:30 बजे पेट्रोल पंप के पास प्लास्टिक के खिलौने की दुकान लगाए था। आरोप है इसी दौरान सिपाही दो अन्य पुलिसकर्मियों के साथ वहां पहुंचे और दुकानदारों से रुपये मांग रहे थे। उसके पास पहुंचकर पुलिसकर्मियों ने उससे भी 250 रुपये मांगे। आरोप है रुपये देने से मना करने पर पुलिसकर्मियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए चार-पांच तमाचे मारे और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। पीड़ित का ...