हरदोई, अक्टूबर 17 -- Hardoi News: हरदोई। लोनार थाना क्षेत्र के बाबन कस्बे के मजरा वीरमपट्टी में खिड़की की सफाई करते समय हरदोई मेडिकल कॉलेज में तैनात हेल्थ वर्कर गौरव कुमार को गोली लग गई। घायल गौरव को पुलिस ने चिकित्सीय परीक्षण के लिए सीएचसी बाबन भेजा है। वीरमपट्टी निवासी गौरव कुमार के घायल होने की सूचना पर पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई। लोनार प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...