Hardoi News: खाते से साढ़े चार लाख रुपये निकलने की जांच शुरू
हरदोई, जुलाई 16 -- Hardoi News: पिहानी। बिना किसी जानकारी के एक व्यक्ति के खाते से करीब साढ़े चार लाख रुपए निकल गए। जानकारी होने पर उसके होश उड़ गए। पीड़ित ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस जांच में जुट गई है। थाना क्षेत्र के सिमौर गांव निवासी अनुज कुमार ने बताया कि वह जूनियर हाईस्कूल पिहानी में कार्यरत हैं। उनका खाता एसबीआई पर्सनल ब्रांच हरदोई में है। 13 जुलाई को उनकी बिना किसी जानकारी के सात बार मे 456500 का आहरण किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा कर लिया गया। पुलिस ने सबूत संकलन करना शुरू कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.