Hardoi News: खलिहान से सींक निकालने को लेकर विवाद में किसान से मारपीट
हरदोई, अक्टूबर 26 -- Hardoi News: टड़ियावां। ग्राम जपरा निवासी रामपाल ने गांव के नरेंद्र पर खलिहान से सींक निकालने को लेकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। बताया कि 23 अक्तूबर को करीब 11 बजे वह खलिहान की जमीन में झाड़ू वाली सींक निकाल रहा था। तभी गांव का नरेंद्र वहां पहुंचा और सिंचाई करने से मना करने लगा। इसी बीच आरोप है कि थप्पड़ मारने के साथ ही गला पकड़कर उसे गिरा दिया और लात-घूंसों से पीटा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.