हरदोई, सितम्बर 27 -- Hardoi News: हरदोई। बघौली-प्रतापनगर मार्ग पर रविवार को डकैया गांव के पास वाहन खराब होने और सड़क पर गड्ढे के कारण यातायात प्रभावित हो गया। सूचना पर थाना प्रभारी प्रशांत दुबे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और यातायात व्यवस्था संभाली। एसओ ने बताया कि भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से भेजा गया। मौके पर पुलिस बल तैनात रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...