Hardoi News: खनन के डंपर से महिला की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज, जांच शुरू
हरदोई, जुलाई 2 -- Hardoi News: टड़ियावां। नेवादा तिराहे के पास खनन कार्य में लगे डंपर की टक्कर से महिला की मौत के मामले में पुलिस ने डंपर संचालक और अज्ञात चालक पर मुकदमा दर्ज किया है। ग्राम जामुन झाला मजरा नेवादा निवासी अखिलेश ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 18 जून की सुबह करीब 4:45 बजे उनकी भाभी राधा पत्नी स्वर्गीय रजनेश सड़क किनारे टहलते हुए हरदोई की ओर जा रही थीं। आरोप है टड़ियावां की ओर से तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रहे मिट्टी से भरे डंपर ने नेवादा तिराहे के पास उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक इख्तियार हुसैन ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुराग सिंह यादव और अज्ञात चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच जारी है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.