Hardoi News: खंती के पानी में डूबने से युवक की मौत
हरदोई, सितम्बर 8 -- Hardoi News: हरपालपुर। अरवल थाना क्षेत्र के तुलसीपुरवा गांव में सोमवार शाम शौच के लिए घर से निकले युवक की सड़क किनारे खंती में भरे पानी में डूबने से मौत हो गई। तुलसीपुरवा निवासी अरविंद (35) पुत्र सूबेदार सोमवार शाम करीब सात बजे घर से खेतों की ओर शौच के लिए जा रहे थे। घर से करीब 150 मीटर दूर सड़क किनारे खंती में भरे पानी में वह डूब गए। जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और करीब तीन घंटे की तलाश के बाद अरविंद का शव बरामद किया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई प्रमोद कुमार ने बताया कि अरविंद चार भाइयों में तीसरे नंबर के थे और अविवाहित थे। वह खेती-किसानी करते थे। अरवल थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.