हरदोई, जुलाई 28 -- Hardoi News: संडीला। चर्चित भट्ठा संचालक शिवम जायसवाल हत्याकांड में घटना के एक सप्ताह बाद भी पुलिस मुख्य आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। अब तक पुलिस सिर्फ एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज सकी है। मुख्य आरोपियों समेत चार इनामी आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी में हो रही देरी से मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। गत मंगलवार रात उन्नाव रोड स्थित बांगरमऊ बस अड्डे के पास बाइक सवार शिवम जायसवाल को गोली मार दी गई थी। गंभीर हालत में उन्हें पहले स्थानीय अस्पताल और बाद में केजीएमयू, लखनऊ रेफर किया गया था। वहां शुक्रवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के भाई ऋषभ जायसवाल की तहरीर पर सूरज सिंह, शिवा सिंह, पवन सिंह, मांसू और साहिल निवासी सुंबाबाग के विरुद्ध हत्या समेत...