हरदोई, सितम्बर 25 -- Hardoi News: पचदेवरा। उदयपुर तिराहा मोड़ स्थित एक क्लीनिक में गुरुवार रात चोरों ने सेंध लगाकर 50 हजार रुपये नकद, जेवरात और जनरेटर का अल्टीनेटर चोरी कर लिया। सुबह चोरी की जानकारी होने पर क्लीनिक संचालक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। भुलभुलागंज निवासी अर्जुन सिंह का अनंगपुर-धानीनगला मार्ग पर उदयपुर तिराहा मोड़ के पास क्लीनिक है। वह क्लीनिक के ऊपर बने कमरे में रहते हैं। तहरीर के मुताबिक 24 सितंबर की शाम करीब सात बजे वह क्लीनिक बंद कर ऊपर कमरे में चले गए थे। रात में अज्ञात चोर कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे 50 हजार रुपये नकद, बच्चों की पायल की दो जोड़ी, चांदी के चार कंगन समेत अन्य जेवरात चोरी कर ले गए। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: दुकान का ताला काटकर लाखों की चोरी पीड़ित के अनुसार चोरों ने मका...