हरदोई, नवम्बर 14 -- Hardoi News: हरदोई। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से विभिन्न आयु वर्गों के क्रिकेट खिलाड़ियों के पंजीकरण 2027-28 की प्रक्रिया 16 नवंबर से शुरू होगी। इसके अंतर्गत अंडर 14, अंडर 16, अंडर 19, अंडर 23 के साथ ही सीनियर पुरुष व महिला के पंजीकरण फॉर्म ऑनलाइन उपलब्ध होंगे। पंजीकरण के लिए इच्छुक खिलाड़ी ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद निर्धारित शुल्क के साथ अपना आवेदन हरदोई डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के कार्यालय नायरा पेट्रोल पम्प निकट पिहानी चुंगी में जमा कर सकते हैं। हरदोई डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभात कुमार वर्मा ने बताया कि 16 नवंबर से पंजीकरण प्रकिया प्रारम्भ होगी। यह भी पढ़ें- Latehar News: सिनियर जिला क्रिकेट लीग टीम का निबंधन 14 नवंबर से 20 नवंबर तक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...