हरदोई, अक्टूबर 16 -- Hardoi News: बावन। हजरत जाकिर हुसैन खाकसारी के सालाना उर्स का समापन गुरुवार रात कव्वाली के साथ हुआ। मखदूम शाह बाबा की मजार के पास आयोजित कार्यक्रम में मशहूर कव्वाल ताहिर चिश्ती और सदाकत साबरी ने एक से बढ़कर एक कव्वालियां पेश कीं। कौमी एकता, देशभक्ति और ख्वाजा साहब की शान में प्रस्तुत कव्वालियों पर अकीदतमंदों ने तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। भीड़ जुटी और लोग अलसुबह तक पंडाल में डटे रहे। बावन में मखदूम शाह बाबा की मजार के पास हजरत जाकिर हुसैन बाबा का आस्ताना है। यहां चार दिवसीय उर्स के दौरान पहले मिलाद का आयोजन हुआ, जबकि तीन दिन तक दंगल कराया गया। रविवार से गुरुवार तक आस्ताने पर जियारत और इबादत का सिलसिला चलता रहा। अकीदतमंदों ने चादरपोशी कर नजराने अकीदत पेश किए। मेले में महिलाओं और बच्चों ने खरीदारी की और बच्...