हरदोई, अगस्त 22 -- Hardoi News: सवायजपुर। बेटे की कोर्ट मैरिज कराने का झांसा देकर कागजात पर अंगूठा लगवाने और बाद में उन्हीं दस्तावेजों के आधार पर लाखों रुपये की कृषि भूमि के दो दानपत्र पंजीकृत कराने का आरोप सामने आया है। सांडी थाना क्षेत्र के देईचौर निवासी एक बुजुर्ग ने सवायजपुर कोतवाली में तहरीर देकर मामले की जांच और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। देईचौर निवासी लालता प्रसाद पुत्र पुतई ने शनिवार को कोतवाली प्रभारी को दी तहरीर में बताया कि उनकी तीन पुत्रियां और एक पुत्र रामदास है। पुत्रियों की शादी हो चुकी है, जबकि पत्नी की मृत्यु हो चुकी है। उनका कहना है कि घर में भोजन आदि की व्यवस्था के लिए पुत्रियां बारी-बारी से मायके आती हैं। उनका करीब 55 वर्षीय पुत्र रामदास भी अभी अविवाहित है। लालता प्रसाद का आरोप है कि इसी का फायदा उठाकर उ...