हरदोई, जुलाई 19 -- Hardoi News: हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के हरीपुरवा निवासी उमा देवी की अर्जी पर न्यायालय के आदेश से घर में चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। उमा देवी ने आरोप लगाया है कि वह रोजी-रोटी के सिलसिले में दिल्ली में रहती हैं और हरदोई स्थित उनका घर बंद रहता है। आरोप है कि 11 फरवरी 2026 को पड़ोस के सुमित ने उनके घर में घुसकर सोने के टाप्स, कुंडल, मंगलसूत्र, अंगूठी, बहसर तथा चांदी की पायल समेत अन्य जेवर चोरी कर लिए। पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने घटना देखने का दावा किया और उन्हें इसकी सूचना दी। हरदोई पहुंचने पर घर से जेवर गायब मिले। पीड़िता का आरोप है कि पहले शहर कोतवाली और बाद में पुलिस अधीक्षक से शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने न्यायालय की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर शह...