हरदोई, नवम्बर 16 -- Hardoi News: बेनीगंज। फाइलेरिया (हाथीपांव) जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए कोथावां ब्लॉक में 19 नवंबर से विशेष मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान सात दिसंबर तक संचालित होगा। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग की प्रशिक्षित टीमें गांवों में घर-घर पहुंचकर पात्र लोगों को अपने सामने निशुल्क दवा खिलाएंगी। अभियान का उद्देश्य ब्लॉक को फाइलेरिया मुक्त बनाना है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोथावां के अधीक्षक ने बताया कि शासन के निर्देश पर चलने वाले इस अभियान में बुधवार, शनिवार और रविवार को छोड़कर अन्य कार्यदिवसों में दवा खिलाई जाएगी। नियमित टीकाकरण और अवकाश के दिनों में अभियान नहीं चलेगा। स्वास्थ्य विभाग की टीमें प्रत्येक गांव में पहुंचकर पात्र लाभार्थियों को दवा का सेवन कराएंगी। यह भी पढ़ें- Kausambi News: 4.23 लाख लो...