Hardoi News: कोथावां में ड्रेन ब्लॉक, सीएचसी परिसर में डेढ़ फीट भरा पानी
हरदोई, सितम्बर 28 -- Hardoi News: कल्याणमल। बारिश के बाद कोथावां कस्बे के आबादी क्षेत्र में जलनिकासी व्यवस्था चरमरा गई है। तालाब से निकली ड्रेन ब्लॉक होने के कारण तीन दिन बाद भी पानी की निकासी नहीं हो सकी है। इससे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर सहित तालाब के आसपास स्थित घरों में पानी भर गया है। सीएचसी परिसर में करीब डेढ़ फीट तक पानी भरा होने से मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इलाज के लिए आने वाले लोगों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। वहीं, तालाब के आसपास रहने वाले परिवार भी जलभराव से प्रभावित हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विपुल वर्मा ने बताया कि सीएचसी तालाब के पास स्थित है, जिसके चलते परिसर में पानी भर गया है। यह भी पढ़ें- Shravasti News: जमुनहा बाजार की मुख्य सड़क पर जलभराव
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.