Hardoi News: कोथावां में कुल्हाड़ी से काटकर साधु की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
हरदोई, अक्टूबर 11 -- Hardoi News: कल्याणमल (हरदोई), संवाददाता। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में रविवार को सनसनीखेज वारदात सामने आई। कोथावां-अतरौली मार्ग पर स्थित शेर बहादुरपुर चौराहे पर राघवेन्द्र सिंह के मार्केट में एक साधु की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार, हत्या के मामले में पुलिस ने मौके से ही आरोपी मुंशीलाल निवासी पाही को गिरफ्तार कर लिया। घटना में साधु का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। अभी मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान कराने के साथ ही हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.