Hardoi News: कोतवाल की सरकारी गाड़ी में डीसीएम ने मारी टक्कर, पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे
हरदोई, जुलाई 10 -- Hardoi News: हरदोई। जिले में मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के राघौपुर में गश्त के दौरान कोतवाल की सरकारी गाड़ी में एक डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में कोतवाल समेत गाड़ी में सवार सभी पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाल विद्यासागर ने बताया कि गुरुवार देर रात करीब डेढ़ बजे वह हमराही सिपाहियों के साथ राघौपुर रोड पर गश्त कर रहे थे। तभी अचानक करवा मोड़ के आगे सामने से आ रही एक डीसीएम ने सरकारी वाहन में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि सरकारी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि वाहन में सवार सभी पुलिसकर्मी सुरक्षित रहे और किसी को चोट नहीं आई। हादसे के बाद पुलिस ने डीसीएम चालक को रोककर वाहन को कब्जे में ले लिया। मामले में आवश्यक वैधानिक कार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.