Hardoi News: कोटेदार की दुकान पर 241 कुंतल राशन कम मिला, एफआईआर दर्ज
हरदोई, अक्टूबर 16 -- Hardoi News: मल्लावां। मल्लावां क्षेत्र के शाहपुर पवार गांव में उचित दर की दुकान पर जांच के दौरान करीब 241.27 कुंतल गेहूं, चावल और बाजरा के साथ 2.76 कुंतल चीनी कम मिली। पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर कोटेदार रामऔतार पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत एफआईआर हुई है। इस राशन को ब्लैक में बेंचने की आशंका जताई गई है। पूर्ति निरीक्षक पिंटू सिंह के मुताबिक, गांव के उचित दर विक्रेता रामऔतार के पास श्यामलाल की मृत्यु के बाद उनकी दुकान का भी संचालन काम था। पिछले दो महीने से कार्डधारकों को कम राशन वितरित किए जाने की शिकायतें उपजिलाधिकारी को मिल रही थीं। इसके बाद एसडीएम ने जांच के लिए टीम गठित की। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी और पूर्ति निरीक्षक पिंटू सिंह शामिल रहे। टीम ने 15 सितंबर को दुकान पर छापेमारी कर उपलब्ध खाद्यान्न का अभिलेखों से मि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.