Hardoi News: केसीसी का लोन खाते में आते ही साइबर ठगों ने उड़ाए 3.40 लाख
हरदोई, अक्टूबर 23 -- Hardoi News: हरदोई। किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) का लोन खाते में आने के बाद साइबर ठगों ने एक टैक्सी चालक के खाते से 3.40 लाख पार कर दिए। पीड़ित के खाते में पांच लाख आए थे। 17 और 18 अक्तूबर को कई किस्तों में रकम निकाली गई, लेकिन उसे इसकी भनक तक नहीं लगी। हैरानी की बात है कि रुपये निकलने के दौरान न तो कोई ओटीपी आया और न ही मोबाइल पर लेनदेन का मैसेज मिला। पीड़ित की शिकायत पर पचदेवरा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पचदेवरा थाना क्षेत्र के गिरधरपुर गांव निवासी अवनीश कुमार पुत्र कृष्णपाल सिंह नोएडा में टैक्सी चलाते हैं। वह ओला-उबर जैसी कंपनियों से जुड़कर काम करते हैं। अवनीश ने किसान क्रेडिट कार्ड के तहत लोन के लिए आवेदन किया था। सात अक्टूबर को बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा से उनके बचत खाते में पांच लाख रुपये जमा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.