Hardoi News: केमिकल डालकर फसल नष्ट की, आधा दर्जन पर रिपोर्ट दर्ज
हरदोई, अक्टूबर 10 -- Hardoi News: माधौगंज। थानाक्षेत्र के ग्राम गौरा में चकबंदी उपरांत खेत मिला था, जिसमें तिल्ली की फसल बोई गई थी। विपक्षियों ने हर्बीसाइड डालकर फसल नष्ट कर दी। शिकायत पर आधा दर्जन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई। कानपुर नगर के गंगापुर गांव निवासी आनन्द कुमार ने बताया कि गौरा गांव में चकबंदी हुई थी। जिसके बात अलग-अलग तीन गाटा संख्या 118 हो गया जो कि माता कृष्णा देवी के नाम से है। विपक्षियों ने फसल में रसायनिक पदार्थ का प्रयोग कर उसे नष्ट कर दिया और खेत भी जोत लिया है। मना करने पर मारपीट करने को आमादा हो गए। पुलिस ने संतू, हिमांशु, रेखा, हरिओम, शीतल, शिवमूर्ति के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: जबरन फसल काटने से मना करने पर पीटा, केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.