हरदोई, अक्टूबर 11 -- Hardoi News: माधौगंज। कस्बे के लखनऊ पब्लिक स्कूल में चल रहे दो दिवसीय कांति सिंह प्रीमियर लीग क्रिकेट का समापन हो गया। शनिवार को रूमा लॉयन्स, माधौगंज नाइट राइडर्स, धुरंधर डायनामोज व गंजमुरादाबाद की टीम ने फाइनल में जगह बनाई थी। रविवार को स्कूल के महाप्रबंधक शिखरपाल सिंह की मौजूदगी में फाइनल में उतरी रूमा लॉयन्स और धुरंधर डायनामोज टीम के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। दोनों टीमों के बीच सात ओवर के मैच में धुंआधार गेंदबाजी,बल्लेबाजी देखने को मिली। अन्त में रूमा लॉयन्स टीम को मिले 66 रन के टारगेट से छह रन पीछे रह गई। धुरंधर डायनामोज के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए ट्राफी अपने नाम कर ली। सबसे अधिक 32 रन अकेले दम पर बनाने को लेकर डायनामोज के खिलाड़ी जगजीत सिंह को मैन ऑफ दी सीरीज दिया गया। महाप्रबंधक व प्रधानाचा...