Hardoi News: कृष्ण जन्म पर सजे मंदिर, गूंजे जयकारे
हरदोई, सितम्बर 5 -- Hardoi News: हरदोई। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व श्रद्धा और उल्लास से मनाया गया। शहर के पुलिस लाइन, रामजानकी मंदिर, अटल चौक शिवभोले मंदिर, रेलवेगंज चौकी समेत अन्य शहर के मंदिरों और घरों में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर झांकियां सजाई गईं। रात 12 बजे कान्हा के जन्म के साथ मंदिरों में घंटे-घड़ियाल गूंज उठे और श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए। दो दिन तक जिले में विभिन्न स्थानों पर भजन-कीर्तन, जागरण और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। मंदिरों को फूलों, रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक सजावटी सामग्री से सजाया गया। मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं पर आधारित झांकियां सजाई गईं। लड्डू गोपाल को आकर्षक पोशाक, मुकुट और आभूषणों से सजाकर झूले में विराजमान किया गया। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: जय कन्हैया लाल की धुन पर झूमे श्रद्ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.