हरदोई, अगस्त 5 -- Hardoi News: अतरौली। कासिमाबाद स्थित सरकारी कृषि फार्म में कथित करोड़ों रुपये की वित्तीय अनियमितताओं के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (सर्वसमाज) का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। सोमवार को कृषि विभाग के अधिकारी धरनास्थल पहुंचे। किसानों से वार्ता के बाद 17 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन प्राप्त किया। अधिकारियों ने 20 कार्यदिवस के भीतर जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। भाकियू (सर्वसमाज) के जिलाध्यक्ष सुनील तिवारी ने बताया कि नायब तहसीलदार संतोष कुमार, जिला कृषि अधिकारी डॉ. सतीश पाठक और उप कृषि निदेशक डॉ. राजेश कुमार से वार्ता के दौरान ज्ञापन सौंपा गया। उन्होंने कहा कि यदि तय समय में दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन दोबारा अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेगा। यह भी पढ़ें- Amroha News: यूरिया की कालाबाजारी का आरोप लगाक...