हरदोई, सितम्बर 10 -- Hardoi News: हरदोई। बावन रोड स्थित लोनार अड्डे के पास कूड़ा उठाने पहुंचे नगर पालिका के संविदासफाई कर्मचारी से गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है। कर्मचारी ने चार स्थानीय लोगों पर मारपीट, जान से मारने की धमकी और जातिसूचक गाली देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर पालिका में संविदा पर सफाई कर्मचारी राजन पुत्र सुंदर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुवार को वह बावन रोड लोनार अड्डे के पास कूड़ा उठा रहा था। इसी दौरान वहां रहने वाले चार लोग पहुंचे और कूड़ा डालने को लेकर उससे गाली-गलौज करने लगे। राजन के अनुसार उसने तत्काल कूड़े की ढेरी हटा ली, लेकिन इसके बाद भी आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। कर्मचारी ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने क...