हरदोई, अगस्त 26 -- Hardoi News: सवायजपुर। रानी इंद्र कुमारी प्राथमिक विद्यालय के आसपास कूड़ा डालने को लेकर बुधवार को विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान सपा के जिला पंचायत सदस्य के पति ने भाजपा विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू के चचेरे भतीजे अजीत प्रताप सिंह पर हमला कर दिया। हमले में अजीत प्रताप सिंह के सिर में दो जगह गंभीर चोटें आई हैं। बताया गया कि विद्यालय के आसपास जिला पंचायत सदस्य राजनीपाल के यहां से कूड़ा डाले जाने को लेकर अजीत प्रताप सिंह शिकायत करने उनके घर पहुंचे थे। इसी दौरान बातचीत बढ़ने पर विवाद हो गया और मारपीट की स्थिति बन गई। अजीत प्रताप सिंह के परिजनों का आरोप है कि उनके ऊपर अचानक दर्जनभर से ज्यादा लोगों ने हमला कर दिया। जिसमें किसी धारदार हथियार के बार से सिर पर गंभीर चोटें आईं।घटना की जानकारी मिलने पर ब्लॉक प्रमुख स...