Hardoi News: कुरारी में सार्वजनिक इंटरलॉकिंग सड़क पर कब्जा, आवाजाही बाधित
हरदोई, सितम्बर 9 -- Hardoi News: पचदेवरा। भरखनी ब्लॉक क्षेत्र के कुरारी में ग्राम पंचायत द्वारा आम जनता के आवागमन हेतु बनाई गई सार्वजनिक इंटरलॉकिंग सड़क पर कुछ दबंग व्यक्तियों द्वारा अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत ग्रामीण ने जिलाधिकारी से आईजीआरएस के माध्यम से की। शिकायतकर्ता कुलभूषण सिंह निवासी ग्राम कुरारी ने डीएम को शिकायत में कहा कि गांव में आम रास्ते के लिए इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण करवाया गया था। कुछ प्रभावशाली लोगों ने उक्त सार्वजनिक सड़क पर नाद, बांस और सामान रखकर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। आरोपी यहां अपने पशु भी बांधते हैं। स्थानीय स्तर पर शिकायत करने के बावजूद कब्जा नहीं हटाया गया। कुलभूषण सिंह ने अनुरोध किया है कि राजस्व एवं पुलिस टीम से स्थानीय निरीक्षण कराया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.