Hardoi News: किसान संवाद महासम्मेलन में समस्याओं के समाधान पर जोर
हरदोई, अक्टूबर 7 -- Hardoi News: अतरौली। भरावन के बीवीएम इंटर कॉलेज मैदान में बुधवार को किसान संवाद महासम्मेलन में किसानों की भारी भीड़ उमड़ी। किसानों की समस्याओं के समाधान पर जोर दिया गया। आयोजक समाजसेवी कर्नल आदित्य प्रताप सिंह ने कहा कि किसान देश की जीवन रेखा हैं। देश की प्रगति में उनका प्रथम स्थान है। किसानों की समस्याएं सुनकर उनका समय से समाधान कराया जाना जरूरी है। फसल को समय पर पानी, खाद और बीज मिलना चाहिए। आपदा की स्थिति में किसानों की हरसंभव सहायता की जानी चाहिए। मुख्य अतिथि सांसद अशोक रावत ने कहा कि जनता के हित में विकास कार्यों के लिए सभी वर्गों को साथ आना होगा। शिक्षा, स्वास्थ्य और किसानों से जुड़ी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी जनप्रतिनिधियों की है। समाजसेवी राजेश अवस्थी ने युवाओं से आगे आकर जिम्मेदारी सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.