Hardoi News: किसान यूनियन नेता से मोबाइल लूट में तीन आरोपी गिरफ्तार
हरदोई, जुलाई 16 -- Hardoi News: सांडी। किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष से लिफ्ट देने के बहाने मोबाइल लूटने की घटना का पुलिस ने 48 घंटे में खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जांच में चाकू के बल पर 20 हजार लूटने का दावा गलत निकला। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। अरवल थाना क्षेत्र के बेहटा लाखी निवासी भारतीय किसान यूनियन (लोकतांत्रिक) के तहसील अध्यक्ष ने शिकायत की थी कि मंगलवार रात तीन बाइक सवार युवकों ने हरपालपुर तक छोड़ने के बहाने उन्हें बाइक पर बैठाया। फिर रौरा मार्ग पर मोबाइल व नकदी लूटकर फरार हो गए। एसएचओ समर बहादुर सिंह के नेतृत्व में पुलिस और एसओजी ने जांच के दौरान गहन पूछताछ की तो पीड़ित ने स्वीकार किया कि सिर्फ मोबाइल ही छीना गया था। नकदी लूट और चाकू दिखाने की बात सही नहीं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.