Hardoi News: किसान की जेब काट 1.10 लाख रुपये लेकर फरार हुए टप्पेबाज
हरदोई, जुलाई 26 -- Hardoi News: सांडी, संवाददाता। तिराहा स्थित मवेशी नखाशे से भैंस खरीदकर लौट रहे किसान की जेब से टप्पेबाज 1.10 रुपये लाख की नगदी पार कर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। नयागांव निवासी हरिश्चंद्र ने बताया कि शनिवार को तिराहा स्थित लखपेड़ा बाग में लगे मवेशी नखाशे में वह भैंस खरीदने गया था। मनचाही भैंस नहीं मिलने पर वह शाम करीब तीन बजे अपने बेटे के साथ गांव लौटने के लिए ई-रिक्शा पर सवार हुआ। उसकी पैंट की अंदरूनी जेब में भैंस खरीदने के लिए 1.10 लाख रुपये रखे थे। पीड़ित के अनुसार गांव बरौली के पास एक अज्ञात व्यक्ति ई-रिक्शा में उसके बगल में आकर बैठ गया। गांव के सामने पहुंचने पर वह पीछे से आई बाइक पर सवार अपने साथी के साथ फरार हो गया। शक होने पर हरिश्चंद्र ने जेब टटोली तो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.