Hardoi News: किसानों को वाजिब मुआवजा न मिला तो करेंगे प्रदर्शन
हरदोई, अक्टूबर 28 -- Hardoi News: हरदोई। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के बैनर तले किसानों ने वाजिब मुआवजा देने की मांग को लेकर आवाज उठाई। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में दिया। जमीनों का वाजिब मुआवजा देने की मांग की। आरोप लगाया कि जरूरत पड़ने पर जिले के तमाम अधिकारी किसानों की फोन काल को रिसीव नहीं करते हैं। ज्ञापन में किसानों ने कहा कि सवायजपुर तहसील के राजस्व गांव सेमरझाला, कौसिया, सरसई, दिविनियापुर गांव की लगभग 550 एकड़ उपजाऊ जमीन गंगा एक्सप्रेस वे के किनारे औद्योगिक गलियारा बनाने के लिए ली गई है। तमाम निरक्षर किसानों को अधिकारियों ने डरा धमकाकर कम मुआवजा देकर जमीन ले ली है। किसानों ने बैनामा से पहले जिलाधिकारी को पत्र दिया था। इसमें बताया था कि हमारी सर्किल का रेट पिछले सात सालों से नहीं बढ़ाया गया। इसे किसान हित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.