हरदोई, अक्टूबर 12 -- Hardoi News: सवायजपुर। किसानों की समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही का आरोप लगाते हुए सोमवार को भारतीय किसान मजदूर यूनियन दशहरी के बैनर तले सवायजपुर तहसील परिसर में महापंचायत की गई। जिला अध्यक्ष प्रमोद सिंह यादव के नेतृत्व में पहुंचे सैकड़ों किसानों ने प्रशासनिक कार्यशैली पर सवाल उठाए। किसानों ने उपजिलाधिकारी शिवानी सिंह को आठ सूत्रीय मांगपत्र सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की। ज्ञापन में बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों और पुलियों की मरम्मत कराने, जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने और किसानों की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करने की मांग की गई। किसान नेताओं का कहना था कि तहसील दिवस में शिकायतें दर्ज कराने के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं होता। इससे किसानों को बार-बार अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं।छह ...