Hardoi News: किशोरी से गलत काम के आरोपी को पुलिस ने दबोचा
हरदोई, अगस्त 13 -- Hardoi News: हरदोई। लोनार थाना पुलिस ने किशोरी से गलत काम करने के आरोप में वांछित युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि 15 जुलाई को पीड़ित पक्ष ने लोनार थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि सुरसा थाना क्षेत्र के चेता पुरवा निवासी सौरभ वर्मा ने उसकी पुत्री के साथ गलत काम किया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। विवेचना के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर मुकदमे में आवश्यक धाराओं की बढ़ोतरी की गई। इस मामले में आरोपी सौरभ वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। विवेचना के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में लोनार थाने के उपनिरीक्षक चंद्र प्रकाश, कांस्टेबल रामपाल जायसवाल और कांस्टेबल अभिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.