हरदोई, अगस्त 17 -- Hardoi News: मल्लावां। कस्बे के छत्ता टोला गंगारामपुर मोहल्ले में सोमवार सुबह 14 वर्षीय किशोरी ने घर के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने कमरे में किशोरी को फंदे से लटका देखा तो घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका नदीम खां की 14 वर्षीय पुत्री साईमा थी। घटना की सूचना उसके चाचा ने पुलिस को दी। उपनिरीक्षक राधेश्याम सिंह और उप निरीक्षक बालाजी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाए। परिजनों के मुताबिक किशोरी दो बहनों में बड़ी थी। उसके पिता बंगलौर में मजदूरी करते हैं और घटना की जानकारी मिलने के बाद मल्लावां के लिए रवाना हो गए। मृतका की मां रेश्मा ने पूर्व में कोतवाली में तहरीर देकर मोहल...