Hardoi News: किचन गार्डन बना बच्चों के पोषण का आधार
हरदोई, अगस्त 6 -- Hardoi News: हरदोई। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा जनपद के परिषदीय विद्यालयों में संचालित किचन गार्डन (पोषण वाटिका) अभियान बच्चों के पोषण और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रभावी पहल साबित हो रहा है। विद्यालय परिसरों में उगाई जा रही ताजी एवं जैविक सब्जियों का उपयोग मध्याह्न भोजन में किया जा रहा है। इससे विद्यार्थियों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध हो रहा है। विद्यालयों में पालक, मेथी, टमाटर, लौकी, भिंडी, बैंगन, अरबी, तुरई सहित विभिन्न प्रकार की मौसमी सब्जियों की खेती की जा रही है। शिक्षक और छात्र मिलकर इन पौधों की देखभाल कर रहे हैं। इससे बच्चों में जैविक खेती, पर्यावरण संरक्षण, श्रम के महत्व और आत्मनिर्भरता की भावना विकसित हो रही है। साथ ही वे खेती और पौधों के संरक्षण के प्रति भी जागरूक हो रहे हैं। बेसिक शिक्षा विभाग के अनुसार शासन के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.