हरदोई, जुलाई 8 -- Hardoi News: हरदोई। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में कार खरीद-फरोख्त के नाम पर युवक से 20 हजार रुपये और मोबाइल छीनने का आरोप सामने आया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। वहीं, कार्रवाई में देरी को लेकर भी सवाल उठाए हैं। जगदीशखेड़ा निवासी प्रांशु उर्फ नेता का आरोप है कि कार का सौदा कराने के बहाने उसे बुलाया गया। वहां विवाद होने पर उसके साथ मारपीट की गई और 20 हजार रुपये व मोबाइल फोन छीन लिया गया। घटना के बाद उसने बेनीगंज कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित का आरोप है कि नामजद आरोपी को पुलिस पिछले तीन दिनों से पूछताछ के लिए थाने बुला रही है, लेकिन हर शाम छोड़ दिया जाता है। यह भी पढ़ें- Orai News: तत्कालीन एसएचओ व भाजपा समेत सात पर रिपोर्ट, महिला से छेड़छाड़-मारपीट का आरोप उसने यह भी आरोप लगाया कि कार्रवाई कराने के ना...