हरदोई, सितम्बर 22 -- Hardoi News: हरदोई। हरदोई मेडिकल कॉलेज के गेट के पास बाइक और कार की टक्कर के बाद विवाद खड़ा हो गया। आरोप है कार सवारों ने बाइक सवार पिता-पुत्र से मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। लोनार थाना क्षेत्र के डभोलिया गांव निवासी उदय प्रताप सिंह अपने बेटे राजेश सिंह के साथ बाइक से मेडिकल कॉलेज आए थे। उनकी बहू अस्पताल में भर्ती है। दोनों उससे मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। मेडिकल कॉलेज गेट के पास उनके आगे कार खड़ी थी। आरोप है कार को पीछे करते समय बाइक में टक्कर लग गई। टक्कर से उदय प्रताप और राजेश बाइक समेत सड़क पर गिर गए। बताया गया कि हादसे के बाद पिता व पुत्र ने विरोध करते हुए कार को थपथपा दिया। इसी बात पर कार सवार पवन सिंह, वीरभान, वाहन माल...