Hardoi News: कार मांगकर ले गया परिचित, सोने की चेन लेकर फरार होने का आरोप
हरदोई, जुलाई 28 -- Hardoi News: हरदोई। ऊंचाथोक निवासी सौरभ द्विवेदी ने परिचित युवक पर कार-सोने की चेन लेकर फरार होने का आरोप लगाया है। उन्होंने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। बताया, वह रायपुर छत्तीसगढ़ में ठेकेदारी करते हैं। आवास विकास कॉलोनी निवासी रामाशीष गुप्ता उर्फ वैभव करीब तीन-चार वर्षों से उनके साथ काम करता था। 21 जुलाई की सुबह रामाशीष ने गोद भराई कार्यक्रम में मेहमान आने की बात कहकर उनसे कार मांगी। इसके बाद भाभी के पहनने के लिए सोने की चेन भी मांगी। सौरभ ने करीब 14-15 ग्राम की चेन उसे दे दी। आरोप है कि कुछ देर बाद रामाशीष का मोबाइल बंद हो गया। जानकारी करने पर उसके पिता ने बताया कि घर में कोई कार्यक्रम नहीं था और रामाशीष चला गया है। इसके बाद सौरभ पुलिस के साथ उसके घर पहुंचे, जहां कार खड़ी मिली। आरोप ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.