हरदोई, सितम्बर 7 -- Hardoi News: मल्लावां। कटरा बिल्हौर हाईवे पर काजी टोला के पास शनिवार की रात को तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में कस्बे के संडीला रोड निवासी हिमांशु अपनी कार से आ रहे थे। काजी टोला के पास उनकी कार और विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार मोहिउद्दीनपुर निवासी बृजेश व संजीत की कार से आमने-सामने टक्कर हो गई। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्लावां में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने बृजेश को लखनऊ रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- Shamli News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक गंभीर घायल, दिल्ली एम्स रेफर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...