Hardoi News: कार पार्किंग पर खूनी संघर्ष, जूता कारोबारी ने लाइसेंसी पिस्टल से की फायरिंग, एक घायल
हरदोई, अक्टूबर 15 -- Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। कोतवाली शहर क्षेत्र के अशराफ टोला मोहल्ले में कार खड़ी करने को लेकर शुरू हुआ विवाद गोलीकांड में बदल गया। आरोप है कि जूते चप्पल के कारोबारी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से अपने पडोसी सर्राफा कारोबारी पर फायर किए। पडोसी ने उसकी पिस्टल पकड़ने की कोशिश की तो गोली दाहिनी हथेली को चीरते हुए आर-पार निकल गई। घायल सर्राफा कारोबारी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लाइसेंसी पिस्टल बरामद कर ली है। सर्राफा कारोबारी प्रकाश चंद्र रस्तोगी के मुताबिक सुबह उनके रिश्तेदार कार से घर आए थे। घर के बाहर गली में गाड़ी खड़ी कर दी थी। पड़ोसी ने बाहर आकर गाडी हटाने को कहा और कार का साइड मिरर तोड़ने की कोशिश की। भतीजों आशीष, मनीष और अवि रस्तोगी ने इसका विरोध किया। उस समय विवाद शांत ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.