हरदोई, अक्टूबर 25 -- Hardoi News: पाली। थाना क्षेत्र में निजामपुर पुलिया के निकट रविवार को तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो राष्ट्रीय पक्षी मोर घायल हो गए। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार मिश्रा, कांस्टेबल चंदन सिंह और अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंच कर घायल पक्षियों को पशु चिकित्सालय पहुंचाया। पुलिस ने घटना की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी, लेकिन व्यस्तता के चलते वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंच सके। मोरों की हालत में सुधार होने के बाद प्रभारी निरीक्षक ने दोनों को ई-रिक्शा से निजामपुर नर्सरी भिजवा दिया। वन दरोगा रामबाबू ने बताया कि दोनों मोरों को निजामपुर नर्सरी में वनकर्मियों की निगरानी में रखा गया है। पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद उन्हें जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...