हरदोई, अक्टूबर 10 -- Hardoi News: पचदेवरा। कांट-पाली मार्ग पर धर्मपुर पुलिया के पास कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में आलू व्यापारी गंभीर घायल हो गए। उनके एक हाथ और एक पैर टूट गया है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें शाहजहांपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया। हादसे के बाद कार लेकर भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने पीछा कर कोर्रिया कला के पास पकड़ लिया। पाली थाना क्षेत्र के अकोड़ा गांव निवासी गौरव उर्फ सौरव आलू कारोबारी हैं। वह बाइक से कांट की ओर से अपने गांव लौट रहे थे। धर्मपुर पुलिया के पास सामने से आ रही कार से उनकी भिड़ंत हो गई। टक्कर में वह गंभीर घायल हो गए। कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। आरोप है कि हादसे के बाद चालक घायल की मदद करने के बजाय कार लेकर भागने लगा। ग्रामीणों ने पीछा कर उसे कोर्रिया कला के पास पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पचदेवरा पुलिस ने घा...