हरदोई, सितम्बर 27 -- Hardoi News: टड़ियावां। ब्लाक प्रमुख रवि प्रकाश के जन्मदिन पर उनके समर्थकों ने उन्हें बधाई दी। शहर स्थित अपने आवास पर पिता विधायक श्याम प्रकाश के साथ केक काटा। जन्मदिन की भोर सुबह ब्लाक प्रमुख श्री प्रकाश सबसे पहले मंदिर गए। वहां पूजन अर्चन कर माथा टेका। इसके बाद अपने विधायक पिता श्यामप्रकाश और बेटे जितिन प्रकाश के अलावा गणमान्यों के साथ जन्मदिन की मनाया। ब्लॉक सभागार में क्षेत्रीय प्रधान और उनके शुभचिंतकों ने जन्मदिन मनाया। डॉ. अनुज गुप्ता, मनोज तिवारी, विशाल गुप्ता, प्रधान अरविंद, सर्वेंद्र, पुष्पेंद्र, उदयराज समेत तमाम प्रधान और ग्राम सचिव शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...