Hardoi News: कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, एसडीएम ने किया निरीक्षण
हरदोई, जुलाई 26 -- Hardoi News: संडीला, संवाददाता। आगामी कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उप जिलाधिकारी नारायणी भाटिया ने यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने निर्माणाधीन बाईपास का भी अवलोकन किया। कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने नगर पालिका परिषद संडीला के अधिशासी अधिकारी अनिरुद्ध पटेल को यात्रा मार्ग पर साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं समय से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Etah News: कांवड़ यात्रा की तैयारियों का एसडीएम ने लिया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.