Hardoi News: कांवड़ यात्रा को लेकर ग्राम प्रधानों संग बैठक
हरदोई, अगस्त 4 -- Hardoi News: हरदोई। आगामी कांवड़ यात्रा की तैयारियों के मद्देनजर मंगलवार को बघौली थाने में थानाध्यक्ष प्रशांत दुबे की अध्यक्षता में ग्राम प्रधानों की बैठक हुई। इसमें कांवड़ यात्रा मार्ग की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं आपसी सौहार्द बनाए रखने पर चर्चा की गई। थानाध्यक्ष ने ग्राम प्रधानों से यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर किसी भी समस्या की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। बैठक में क्षेत्र की 31 ग्राम सभाओं के प्रधान अथवा उनके प्रतिनिधि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.