Hardoi News: कांवड़ यात्रा को लेकर गांवों में चलेगा विशेष साफ-सफाई अभियान
हरदोई, अगस्त 21 -- Hardoi News: हरदोई। कांवड़ यात्रा, कृष्ण जन्माष्टमी और रक्षाबंधन आदि त्योहारों को देखते हुए जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष साफ-सफाई एवं सैनिटाइजेशन अभियान चलाया जाएगा। जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय की ओर से सभी सहायक विकास अधिकारियों (पंचायत) को अभियान प्रभावी ढंग से संचालित कराने के निर्देश दिए गए हैं। डीपीआरओ श्रेया उपाध्याय ने बताया कि जिन ग्रामीण क्षेत्रों में गंगा घाट हैं और जहां कांवड़ियों द्वारा जल लिया जाता है, वहां लगातार साफ-सफाई कराई जाएगी। घाटों पर पर्याप्त मात्रा में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी कराया जाएगा। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों और पूजा स्थलों पर भी साफ-सफाई सुनिश्चित की जाएगी। अभियान के दौरान एकत्रित अपशिष्ट पदार्थों का समुचित निस्तारण अनिवार्य रूप से कराया जाएगा। त्योहारों के द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.