Hardoi News: कांवड़ियों को पुलिस ने वितरित की खीर
हरदोई, अगस्त 16 -- Hardoi News: सुरसा। सावन के पावन अवसर पर रविवार को सेमरा चौकी क्षेत्र में सुरसा पुलिस की ओर से कांवड़ियों के लिए प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष विश्वास शर्मा के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने श्रद्धालुओं और कांवड़ियों को श्रद्धाभाव से खीर का प्रसाद वितरित किया। पुलिसकर्मियों ने तन्मयता के साथ कांवड़ियों की सेवा करते हुए उन्हें प्रसाद ग्रहण कराया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस का मानवीय एवं सेवाभावी रूप भी देखने को मिला। कांवड़ियों ने पुलिस के इस प्रयास की सराहना की। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: शिवद्वार धाम में जलाभिषेक को उमड़ा आस्था का महासैलाब
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.