Hardoi News: कस्तूरबा गांधी विद्यालय की व्यवस्थाएं परखीं
हरदोई, अगस्त 21 -- Hardoi News: हरदोई। जनपद स्तरीय अधिकारियों ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखीं। छात्राओं के साथ संवाद किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रभात मिश्रा ने बताया कि विभिन्न अफसरों ने विद्यालय में शैक्षिक गुणवत्ता, छात्रावास, भोजन, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत व्यवस्था व छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रहीं सुविधाओं का जायजा लिया। छात्राओं की शैक्षिक प्रगति, समस्याओं व भविष्य के लक्ष्य के संबंध में जानकारी की। उन्हें नियमित अध्ययन, अनुशासन, स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस दौरान सामान्य ज्ञान, सुलेख, निबंध लेखन आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बच्चों ने चित्रकला प्रदर्शनी लगाई। खोखो, रस्साकशी, बैडमिंटन, दौड़ आदि प्रतियोगिताएं हुईं। यह भी पढ़ें- बीईओ ने एमडीएम की गुणवत्ता परखी
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.