Hardoi News: कल से शुरू होगी हरियावां चीनी मिल में गन्ने की पेराई
हरदोई, नवम्बर 1 -- Hardoi News: हरियावां, संवाददाता। गन्ना किसानों के लिए अच्छी खबर है। हरियावां स्थित डीसीएम श्रीराम चीनी मिल में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ तीन नवंबर को होगा। दोपहर 12:15 बजे प्रदेश सरकार के आबकारी व मद्य निषेध मंत्री नितिन अग्रवाल पेराई सत्र का शुभारंभ करेंगे। चीनी मिल प्रबंधन ने इसकी जानकारी जिला प्रशासन और गन्ना विभाग को दे दी है। मिल के इकाई प्रमुख कुलदीप सिंह ने बताया कि नए पेराई सत्र की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस वर्ष मिल ने एक करोड़ 60 लाख क्विंटल गन्ना पेराई का लक्ष्य निर्धारित किया है। पेराई के लिए किसानों को गन्ना पर्चियां जारी कर दी गई हैं। पर्चियों की जानकारी किसानों के मोबाइल पर संदेश के माध्यम से भेजी जा रही है। उन्होंने किसानों से अपील की कि पर्ची मिलने के बाद ही गन्ने की कटाई शुरू करें। मिल को साफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.