Hardoi News: कल कछौना में लगेगा रोजगार मेला, 20 कंपनियां देंगी नौकरी का अवसर
हरदोई, नवम्बर 29 -- Hardoi News: हरदोई। बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए 30 नवंबर को कछौना में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत जानकी प्रसाद इंटर कॉलेज में सुबह 10 बजे से मेला लगेगा। इसमें करीब 20 कंपनियों के शामिल होने की संभावना है। रोजगार मेले में लेगप्रो सॉल्यूशन, एलआईसी, ब्लिंकिट, साधु फोर्जिंग लिमिटेड और क्वेस कॉर्प समेत विभिन्न कंपनियां अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, आईटीआई और डिप्लोमा उत्तीर्ण अभ्यर्थी इसमें प्रतिभाग कर सकते हैं। 18 से 40 वर्ष आयु के पुरुष और महिला अभ्यर्थियों को रोजगार पाने का अवसर मिलेगा। यह भी पढ़ें- Khagaria News: जिले में में कल लगेगा रोजगार मेला, होगा चयन जिला सेवायोजन अधिकारी ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.