Hardoi News: कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने नवागत डीएम का स्वागत किया
हरदोई, सितम्बर 25 -- Hardoi News: हरदोई। कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ हरदोई के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को नवागत जिलाधिकारी राहुल पांडे से शिष्टाचार भेंट कर पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार, मंत्री पंकज राठौर, उपाध्यक्ष उमेश तिवारी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष आफताब आलम सिद्दीकी समेत अन्य पदाधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान संघ ने जिलाधिकारी को पत्र सौंपकर कलेक्ट्रेट कर्मचारियों के लंबित गैर-जनपद स्थानांतरण प्रकरणों से अवगत कराया। शासनादेश एवं नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए लंबित स्थानांतरण प्रकरणों के निस्तारण का अनुरोध किया गया। पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी को शुभकामनाएं देते हुए प्रशासनिक कार्यों में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- Hardoi News: स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.